Aaj Ka Kumbh Rashifal: कुंभ राशि वालों के लिए कमाल का रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
कुंभ राशि कुंभ राशि के जातक स्वतंत्र विचारों वाले, रचनात्मक और मानवीय होते हैं। इन्हें नई चीज़ें सीखना और समाज के हित में कार्य करना पसंद होता है। हालांकि, कभी-कभी ये बहुत ही जिद्दी और अलग सोच वाले हो सकते हैं। ये लोग बदलाव के पक्षधर होते हैं और अपनी विचारधारा को चुनौती देने से नहीं डरते।आइए जानते हैं आज का राशिफल। ज्योतिष के अनुसार, कुंभ राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं: गे, गो, सा, सू, से, सो, द कुंभ दैनिक राशिफल(Aquarius Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए पार्टनरशिप में काम करने के लिए बेहतर रहेगा। कानूनी मामलों में आपको एक नई राह मिलेगी। आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही आपके लिए समस्या बन सकती हैं। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। पढ़ाई-लिखाई में कमर कसकर मेहनत करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। शुभ रंग: ग्रे उपाय किसी गरीब को वस्त्र दान करें। भगवान गणेश की पूजा करें और उनकी कृपा प्राप्त करें। उधारी चुकता करने के लिए समय पर प्रयास करें। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए, रोजाना दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं। Numerology:मूलांक 1 वालों की किसके साथ बनेगी सबसे बेहतर जोड़ी जानें आपके लिए कौन है उपयुक्त जीवनसाथी Numerology:किनके साथ बनती है मूलांक 2 वालों की सबसे अच्छी जोड़ी जानें कौन बन सकता है आपका जीवनसाथी Numerology:मूलांक 3 वालों की सबसे अच्छी जोड़ी किन मूलांकों के साथ बनती है जानें क्या कहता है अंक शास्त्र डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 12, 2026, 17:28 IST
Aaj Ka Kumbh Rashifal: कुंभ राशि वालों के लिए कमाल का रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल #Predictions #National #DainikRashifal #Rashifal #HoroscopeTodayInHindi #DailyRashifal #HoroscopeToday #KumbhRashifalToday #KumbhRashifalAajKaRashifal #SubahSamachar
