Haridwar News: अवैध खनन की शिकायत करने पर युवक को बुरी तरह पीटा

श्यामपुर। थाना क्षेत्र के सजनपुर ग्राम पंचायत में अवैध खनन की शिकायत करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि खनन करने वाले लोगों ने युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी और धारदार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार, घटना दो दिन पूर्व की है। श्यामपुर निवासी बबलू पुत्र महबूब ने सजनपुर गांव क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी थी। शिकायत मिलने पर पुलिस टीम शिकायतकर्ता के साथ मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस कोई ठोस कार्रवाई करने के बजाय आश्वासन देकर वापस लौट गई। आरोप है कि खनन माफिया और उसके साथियों ने शिकायतकर्ता बबलू को धमकी देकर मौके पर बुलाया। जैसे ही बबलू वहां पहुंचा तो उस पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। इस हमले में बबलू गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने इस संबंध में थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की है। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मामले कर कार्रवाई की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 05, 2026, 20:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Haridwar News: अवैध खनन की शिकायत करने पर युवक को बुरी तरह पीटा #AYouthWasBeatenUpForComplainingAboutIllegalMining #SubahSamachar