Yamuna Nagar News: तेजली स्टेडियम के पास युवक पर रॉड से हमला

यमुनानगर। तेजली स्टेडियम के पास शुक्रवार रात कारों में आए युवकों ने एक बाइक सवार युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावरों ने रॉड और पाइप से बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी दोनों टांगों में गंभीर चोटें आईं। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर नामजद और अन्य आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में शंकरपुरी कॉलोनी निवासी उज्ज्वल ने बताया कि वह मानकपुर स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है। शुक्रवार रात वह अपने दोस्तों राज और अंश के साथ बाइक पर तेजली की ओर जा रहा था। जब वे तेजली स्टेडियम के सामने स्थित एक खाली प्लॉट के पास पहुंचे तो दो कारों में सवार होकर आए पांच-छह युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। उज्ज्वल के अनुसार कार से उतरते ही युवकों ने हाथों में रॉड और पाइप ले लिए। स्थिति भांपकर वह और उसके साथी वहां से भागने लगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 01, 2026, 02:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna Nagar News: तेजली स्टेडियम के पास युवक पर रॉड से हमला #AYouthWasAttackedWithARodNearTejliStadium. #SubahSamachar