Gorakhpur News: मां की डांट से नाराज होकर छोटी बहन को लेकर घर से निकली युवती
गोरखपुर। सहजनवां थाना क्षेत्र में मां की डांट से नाराज होकर बड़ी बहन अपनी छोटी बहन को साथ लेकर घर से चली गई। काफी तलाश के बाद भी दोनों का पता नहीं चलने पर पिता ने पुलिस से गुहार लगाई। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सहजनवां थाना क्षेत्र के धर्मदास पट्टी निवासी रमेश के अनुसार, उनकी पत्नी जानकी ने बेटियों ज्योति (20) और अंजली (16) को घर का काम करने के लिए डांटा था। इससे नाराज होकर ज्योति 26 अक्तूबर की सुबह करीब नौ बजे छोटी बहन अंजली को साथ लेकर घर से निकल गई। काफी देर तक दोनों के नहीं लौटने पर परिजन ने उनकी तलाश शुरू की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद पिता ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर दोनों बेटियों को तलाशने की मांग की। बेटियों के लापता होने से परिवार के लोग परेशान हैं। सीओ गीडा आभा सिंह ने बताया कि दोनों बहनों के लापता होने के मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर हुई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 29, 2026, 03:00 IST
Gorakhpur News: मां की डांट से नाराज होकर छोटी बहन को लेकर घर से निकली युवती #AYoungWoman #UpsetOverBeingScoldedByHerMother #LeftHomeTakingHerYoungerSisterAlong. #SubahSamachar
