Rohtak News: प्रेम विवाह करने वाला युवक पत्नी-बच्चों को छोड़कर लापता

माई सिटी रिपोर्टररोहतक। तेज कॉलोनी में प्रेम विवाह करने वाला युवक रोहित अपनी पत्नी और दो बच्चों को छोड़कर लापता हो गया है। दो माह बाद भी उसका पता नहीं चला है। इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी थाने में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज की गई है।तेज कॉलोनी निवासी सोनिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अप्रैल 2021 में उसने रोहित के साथ सोनीपत स्टैंड के पास एमआर कॉम्प्लेक्स स्थित आर्य समाज सेवा समिति ट्रस्ट के माध्यम से प्रेम विवाह किया था। उनके दो बच्चे चार साल का बेटा व दो माह की बेटी है। सोनिया ने बताया कि छह अप्रैल को रोहित बिना बताए चला गया। उसके घरवालों से बात की लेकिन उन्होंने कुछ नहीं बताया। 22 मई को सोशल मीडिया के माध्यम से रोहित से बात हुई। उस समय वह डरा हुआ लग रहा था। उसके बाद से कोई संपर्क नहीं हो रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 06, 2026, 20:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: प्रेम विवाह करने वाला युवक पत्नी-बच्चों को छोड़कर लापता #AYoungManWhoHadALoveMarriageHasGoneMissing #LeavingBehindHisWifeAndChildren. #SubahSamachar