Delhi NCR News: बातचीत करने घर आए युवक पर चाकू से हमला
पूर्वी दिल्ली। वेलकम इलाके में बातचीत करने घर आए युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। शोर सुनकर पड़ोसी ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की पहचान जनता मजदूर कॉलोनी निवासी जुबैर (25) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोप है कि 13 अप्रैल की रात 12:10 बजे पड़ोस में रहने वाले गुलजार ने उन्हें अपने घर बुलाया था। लेकिन घर में जाते ही गुलजार के बेटे हमजा ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। शोर सुन कर पड़ोसी ने उन्हें बचाया। फिर घायल हालत में उन्हें जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस ने घायल के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 18, 2026, 20:34 IST
Delhi NCR News: बातचीत करने घर आए युवक पर चाकू से हमला #AYoungManWhoCameHomeToTalkWasAttackedWithAKnife #SubahSamachar
