Rohtak News: लॉटरी निकलने का झांसा देकर युवक से 95,190 रुपये ठगे
रोहतक। पिथवाड़ा मोहल्ले के सुशील कुमार को लॉटरी का झांसा देकर साइबर ठगों ने 95,190 रुपये ठग लिए। इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पिथवाडा मोहल्ला में शीतल धर्मशाला के पास रहने वाले सुशील ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने सोशल मीडिया पर विज्ञापन देखकर 12 अप्रैल को पांच सौ रुपये की पंजाब लॉटरी खरीदी थी। इसके लिए उसने भेजे गए स्कैनर पर रुपये भेजे थे। इसके बाद उनसे लॉटरी निकलने का झांसा देकर 95,190 रुपये ठग लिए। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 08, 2026, 01:07 IST
Rohtak News: लॉटरी निकलने का झांसा देकर युवक से 95,190 रुपये ठगे #AYoungManWasDupedOfRs95 #190OnThePretextOfWinningALottery. #SubahSamachar
