Haridwar News: सब्जी मंडी में युवक को बुरी तरह पीटा, हाथ में आए तीन फ्रैक्चर
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में एक युवक को बुरी तरह पीट दिया गया। युवक घायल हो गया और उसके बायां हाथ तीन जगह फ्रैक्चर हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मंडी के आढ़ती सहित चार नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों के खिलाफ पहले से भी मारपीट के मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, वैभव दत्ता पुत्र स्व. विजय दत्ता निवासी राजलोक कॉलोनी सराय रोड ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 फरवरी की रात करीब 11:30 बजे वह अपने परिचित विशाल सूद की दुकान पर न्यू मार्केट सब्जी मंडी सराय में मिलने गया था। इसी दौरान वहां पहुंचे सैफ मंसूरी ने उससे अभद्रता शुरू कर दी और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने फोन कर अपने कुछ साथियों को मौके पर बुला लिया।आरोप है कि सैफ मंसूरी ने सहरीयाज निवासी कस्साबान, चांद सलमानी निवासी ज्वालापुर, सुहेल मंसूरी निवासी ज्वालापुर व अन्य के साथ मिलकर उसे घेर लिया और लात-घूसों से बुरी तरह पीटा। मारपीट के दौरान जान से मारने की धमकी दी। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोगों के जुटने से सभी फरार हो गए। घटना के बाद उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच में बाएं हाथ में तीन जगह फ्रैक्चर पाए गए। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 15, 2026, 14:43 IST
Haridwar News: सब्जी मंडी में युवक को बुरी तरह पीटा, हाथ में आए तीन फ्रैक्चर #AYoungManWasBrutallyBeatenInTheVegetableMarket #SufferingThreeFracturesInHisHand #SubahSamachar
