Rohtak News: घर में बने जैन मंदिर में घुसकर युवक से मारपीट

रोहतक। वैश्य कॉलेज रोड स्थित एक घर में बने जैन मंदिर में शनिवार को पांच-छह युवकों ने घुसकर हमराही जैन से मारपीट की और धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। हमराही जैन ने बताया कि वह अपनी गाड़ी से घर लौट रहा था। रास्ते में खड़े युवकों को हार्न देकर गाड़ी निकालने के बाद वे उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने उसे गाड़ी से उतारकर पीटा और बगीचे में भी तोड़फोड़ की। शोर सुनकर परिवार और माली पहुंचे, तब आरोपी भाग गए। माली रमेश भी घायल हुआ। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 30, 2026, 21:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: घर में बने जैन मंदिर में घुसकर युवक से मारपीट #AYoungManWasBeatenUpAfterEnteringAJainTempleBuiltInHisHouse. #SubahSamachar