Haridwar News: घर में घुसकर युवक पर चाकू से हमला किया
हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में घर में घुसकर एक युवक पर चाकू और पाइप, टूटी बोतल से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने चार नामजद और आठ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।पुलिस के अनुसार, राहुल कुमार निवासी गोपाल बस्ती जगजीतपुर ने शिकायत देकर बताया कि 29 जून की रात करीब 9:30 बजे वह अपने घर में खाना खा रहा था। तभी गुरजीत, रोहित, अक्षय, अभिषेक निवासी सिकंदरपुर और उनके साथ आए सात-आठ अन्य लोग धारदार हथियारों के साथ घर में घुस आए। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए उस पर हमला कर दिया। आरोप लगाया कि गुरजीत ने चाकू से सिर और पेट पर वार किया, रोहित ने टूटी कांच की बोतल से हमला किया, जबकि अक्षय ने लोहे की पाइप से चेहरे पर प्रहार कर उसके दांत तोड़ दिए।अभिषेक ने पाटल से हाथ पर वार किया, जिससे गंभीर चोट आई। इसके बाद उसे जमीन पर गिराकर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो सभी हमलावर फरार हो गए। घटना के बाद कंट्रोल रूम पर सूचना दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि मामले जांच की जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 01, 2026, 17:11 IST
Haridwar News: घर में घुसकर युवक पर चाकू से हमला किया #AYoungManWasAttackedWithAKnifeAfterTheAssailantEnteredHisHouse. #SubahSamachar
