Panipat News: इको की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत
समालखा। थाना समालखा क्षेत्र के गांव डिकाडला के पास बुधवार देर शाम आठ बजे इको कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक सुनील की (43) की मौत हो गई। सुनील के चचेरे भाई जोगिंद्र ने अज्ञात इको चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी। डिकाडला गांव के जोगिंद्र ने बताया कि उनके ताऊ के बेटे सुनील बुधवार देर शाम करीब आठ बजे गांव से समालखा जा रहे थे। जैसे ही भारत पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो समालखा की ओर से आ रहे इको ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गए और इको उनके ऊपर से उतर गई। हादसे में सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जोगिंद्र की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 03, 2026, 03:42 IST
Panipat News: इको की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत #AYoungManRidingAMotorcycleDiedAfterBeingHitByAnEeco. #SubahSamachar
