Meerut News: युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म, 8 माह की गर्भवती होने पर खुला राज

-किशोरी के परिजनों की तहरीर पर दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेलसंवाद न्यूज एजेंसीकंकरखेड़ा। थाना कंकरखेडा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी से आरोपी चौक मोहल्ला निवासी संदीप ने एक साल तक दुष्कर्म किया। कुछ दिन पूर्व किशोरी के पेट में दर्द हुआ तो परिजनों ने चिकित्सक को दिखाया। यहां उन्हें पता चला कि किशोरी आठ महीने की गर्भवती है। किशोरी ने परिजनों को अपनी आप बीती के बारे में बताया। परिजनों ने मंगलवार को कंकरखेडा थाने पर आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी संदीप व चौक मोहल्ला निवासी मंडप कर्मचारी महेंद्र प्रताप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आज पुलिस किशोरी का मेडिकल कराएगी।एक मोहल्ला निवासी महिला ने बुधवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि वह और उसके पति मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते है। उनकी 16 वर्षीय बेटी घर पर ही रहती है। एक हफ्ते पूर्व बेटी के पेट में तेज दर्द हुआ था। इसके बाद परिजनों ने किशोरी को चिकित्सक को दिखाया था। यहां परिजनों को बेटी के आठ महीने की गर्भवती होने की जानकारी दी। किशोरी ने परिजनों को बताया कि आरोपी संदीप फेरी लगाने का काम करता है। लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। आरोपी ने उसे अपनी बातों में उलझा लिया था। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोप है कि आरोपी एक वर्ष से लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा था। भय और दबाव के कारण पीड़िता किसी को कुछ नहीं बता सकी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी व मंडप कर्मचारी को पकड़ लिया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।------------------

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 29, 2026, 20:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म, 8 माह की गर्भवती होने पर खुला राज #AYoungManRapedATeenager #TheSecretWasRevealedWhenSheBecame8MonthsPregnant. #SubahSamachar