Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में आज कुछ जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट, अन्य जगह मौसम साफ; जानें अपडेट
हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय जिलों कुल्लू, लाहौल और किन्नौर की चोटियों पर मंगलवार को फिर बर्फबारी हुई। शिमला के रिज मैदान पर फाहे गिरे। किन्नौर, कुल्लू व लाहौल में बुधवार काे हिमस्खलन का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। नागरिकों, पर्यटकों, ट्रैकर्स और वाहन चालकों को चेताया है कि ऊंचाई वाले एवं हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों की यात्रा न करें। ट्रैकिंग, पर्वतारोहण एवं साहसिक गतिविधियों से परहेज करें।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 03, 2026, 20:11 IST
Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में आज कुछ जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट, अन्य जगह मौसम साफ; जानें अपडेट #CityStates #Shimla #Dharamshala #HimachalPradesh #HimachalWeather #HimachalWeatherForecast #HimachalWeatherNews #HimachalWeatherToday #HimachalWeatherUpdate #HimachalWeatherReport #SubahSamachar
