Delhi NCR News: नौ अगस्त को द्वारका से निकलेगी महिला बाइक-स्कूटी रैली
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में महिला सशक्तिकरण और राष्ट्रभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। दुर्गा सप्तशती फाउंडेशन 9 अगस्त को राइड फॉर फ्रीडम, राइड फॉर द नेशन थीम पर महिला बाइक एवं स्कूटी रैली आयोजित करेगा। यह रैली सुबह सात बजे सेक्टर 17, द्वारका स्थित एमएनजी टावर से शुरू होगी।इसमें दिल्ली-एनसीआर की बड़ी संख्या में महिला सवार तिरंगा लेकर राजधानी की सड़कों पर महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण व एकता का संदेश देंगी। फाउंडेशन की पदाधिकारी कविता चौधरी ने कहा कि इसका मकसद महिलाओं के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक भागीदारी को मजबूत करना है। आयोजकों ने अधिक से अधिक महिलाओं से जुड़ने की अपील की है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 01, 2026, 14:47 IST
Delhi NCR News: नौ अगस्त को द्वारका से निकलेगी महिला बाइक-स्कूटी रैली #AWomen'sBikeAndScooterRallyWillSetOffFromDwarkaOnAugust9 #SubahSamachar
