Una News: जलग्रा टब्बा में फंदे से झूलती मिली महिला
ऊना। जिला मुख्यालय के समीप सटे जलग्रा टब्बा में 30 वर्षीय महिला ने अपनी ही चुन्नी से फंदा लगा लिया। पुलिस ने परिजनों के बयान कलमबद्ध करके आगामी कार्रवाई तेज कर दी है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रजनी देवी पत्नी केवल कुमार वार्ड नंबर 7 निवासी जलग्रा टब्बा ऊना गत बुधवार रात्रि अपने पति केवल कुमार से व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से बातचीत कर रही थी। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई और केवल कुमार के पिता ने भी इस दौरान अपने बेटे से बातचीत की। कोई भी ऐसी बड़ी बात सामने नहीं आई जिसके चलते रजनी देवी ने इतना बड़ा कदम उठाया कि रातों-रात कमरे में पंखे से से लटक कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है सात साल पहले ही रजनी देवी का केवल कृष्ण के साथ विवाह हुआ था और उनके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। केवल कुमार नाइजीरिया में नौकरी करता है। डेढ़ साल पहले वह विदेश गया था कि बुधवार को केवल कृष्ण के जन्मदिन के मौके पर रजनी के साथ व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से बातचीत हो रही थी। इसी दौरान कहासुनी हो गई। प्रारंभिक दृष्टि में पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज करके अज्ञात कारणों के चलते घर में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला दर्ज कर लिया है। शव को मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया है। एसपी सचिन हिरेमठ का कहना है कि एसएचओ इंस्पेक्टर गौरव भारद्वाज मामले की जांच कर रहे हैं। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 26, 2026, 23:49 IST
Una News: जलग्रा टब्बा में फंदे से झूलती मिली महिला #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar
