Noida News: कुत्तों को लेकर व्हाट्सएप से शुरू हुई कहासुनी मारपीट तक पहुंची
सोसाइटी में कुत्ते के शौच करने पर लोगों ने विरोध किया तो हुआ विवादफोटो माई सिटी रिपोर्टरग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित महागुण माईवुड्स सोसाइटी में कुत्ते को लेकर व्हाट्सएप पर शुरू हुई बहस मारपीट तक पहुंच गई। आरोप है कि कुत्ते को खुले में शौच कराने से कुछ लोगों ने मना किया तो दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। कुछ देर बाद लोग इस मुद्दे परव्हाट्सएप पर चर्चा करने लगे लेकिन देखते ही देखते मारपीट तक की नौबत आ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले गई। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने बताया कि मंगलवार शाम एक महिला अपने कुत्ते को सोसाइटी में घुमा रही थी। इस दौरान कुत्ते ने परिसर में ही शौच कर दिया। इसे लेकर पास खड़े कुछ लोगों ने विरोध किया तो दोनों में कहासुनी हो गई। फिर इसके बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए, लेकिन सोसाइटी के व्हाट्सएप ग्रुप पर इसे लेकर बहस शुरू हो गई। अगले दिन जब दोनों पक्ष सोसाइटी टावर के बाहर मिले तो फिर दोनों के बीच फिर बहस बढ़ गई। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। बिसरख कोतवाली प्रभारी का कहना है कि कुत्तों को लेकर विवाद हुआ। दोनों पक्षों में तीन तीन लोगों पर शांति भंग की कार्रवाई की गई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 25, 2026, 17:23 IST
Noida News: कुत्तों को लेकर व्हाट्सएप से शुरू हुई कहासुनी मारपीट तक पहुंची #AWhatsAppArgumentAboutDogsEscalatedIntoAPhysicalAltercation. #SubahSamachar
