Kullu News: युवाओं के लिए 25 जून को होगी वॉलीबाल स्पर्धा
नशे से जागरूता के लिए होगी वालीबॉल प्रतियोगिता25 जून को जाहलमा में होगा आयोजनसंवाद न्यूज एजेंसीउदयपुर (लाहौल-स्पीति)। युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों की ओर मोड़ने के लिए 25 जून को खेल मैदान जाहलमा में ओपन वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता सुबह 10 बजे शुरू होगी। इस प्रतियोगिता का आयोजन जन सहयोगी युवा मंच, टीम खेल संस्थान और स्थानीय खेल क्लब संयुक्त रूप से करेंगे। आयोजकों का कहना है कि इस प्रतियोगिता के आयोजित करने का मकसद युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलकूद से जोड़ना है। टीमों के पंजीकरण की अंतिम तिथि 24 जून शाम 5 बजे निर्धारित की गई है। विजेता टीम को 8000 रुपये नकद राशि और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। उपविजेता टीम को 6000 रुपये नकद राशि और ट्रॉफी भेंट की जाएगी। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 21, 2026, 16:33 IST
Kullu News: युवाओं के लिए 25 जून को होगी वॉलीबाल स्पर्धा #AVolleyballCompetitionForTheYouthWillBeHeldOnJune25. #SubahSamachar
