Delhi NCR News: शहीदों को सम्मान दिलाने की उठी आवाज
नई दिल्ली। राजधानी में मंगलवार को एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल के माध्यम से सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश कुमार गोयल ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को आधिकारिक रूप से शहीद का दर्जा देने की मांग को प्रमुखता से उठाया। कार्यक्रम में युवाओं, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों के बीच वक्ताओं ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उनके योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 21, 2026, 21:12 IST
Read More:
A voice was raised to honor the martyrs
Delhi NCR News: शहीदों को सम्मान दिलाने की उठी आवाज #AVoiceWasRaisedToHonorTheMartyrs #SubahSamachar
