मंडला: चॉकलेट चुराने के आरोप पर मचा बवाल, कॉलेज में तीखी बहस के बाद छात्रा के घर पहुंची लेक्चरर, वीडियो वायरल

जिले के मवई कॉलेज में चॉकलेट को लेकर एक छात्रा और लेक्चरर के बीच जमकर विवाद हो गया। घटना से जुड़े दो वीडियो रविवार को सामने आए हैं, जिनमें कॉलेज परिसर और छात्रा के घर पर दोनों के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही है। जानकारी के मुताबिक कॉलेज की एक लेक्चरर ने प्रथम वर्ष की छात्राओं पर अपनी गाड़ी से चॉकलेट निकालकर खाने का आरोप लगाया था। इसी बात को लेकर लेक्चरर और एक छात्रा के बीच विवाद हो गया। छात्रा ने लेक्चरर की गाड़ी से चॉकलेट निकालने के आरोप से इनकार किया। बताया जा रहा है कि घटना का वीडियो सामने आने के बाद लेक्चरर छात्रा के घर पहुंचीं और वीडियो डिलीट कराने को लेकर वहां भी दोनों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। छात्रा ने लेक्चरर पर मारपीट की कोशिश करने और परीक्षा में फेल करने की धमकी देने जैसे आरोप भी लगाए हैं। घर पर हुए विवाद का वीडियो भी सामने आया है। ये भी पढ़ें:सतना: 25 दिन काम, हाजिरी सिर्फ 16 दिन की; पूरी हाजिरी के लिए रिश्वत लेते पकड़ा गया सुपरवाइजर जांच समिति की रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई मामले में कॉलेज के प्राचार्य राजेंद्र कुमार सोनवानी ने बताया कि घटना 15 अक्टूबर की है। छात्रा के परिजनों ने हिंदी की प्राध्यापक पर आरोप लगाते हुए उन्हें मामले की जानकारी दी है। प्राचार्य के मुताबिक कॉलेज परिसर में हुई घटना की जांच के लिए समिति गठित की गई है। समिति को एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 18, 2026, 22:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




मंडला: चॉकलेट चुराने के आरोप पर मचा बवाल, कॉलेज में तीखी बहस के बाद छात्रा के घर पहुंची लेक्चरर, वीडियो वायरल #CityStates #MadhyaPradesh #Mandla #MandlaNews #MawaiCollege #StudentLecturerDispute #ViralVideo #MadhyaPradeshNews #SubahSamachar