अगवा कर साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म: खून से लथपथ मिली मासूम एसएमजीएस अस्पताल रेफर, आरोपी गिरफ्तार

बिश्नाह थाना क्षेत्र में शनिवार को साढे़ तीन साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म करने का बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। बच्ची अपने घर से काफी दूर दूसरे मोहल्ले में खून से लथपथ मिली। उसे इलाज के लिए जम्मू के एसएमजीएस अस्पताल रेफर किया गया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से बिश्नाह के डिंडे खुर्द निवासी आरोपी अर्जुन लखोत्रा की पहचान कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बाल संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। बच्ची के पिता ने बताया कि बेटी घर से निकली थी। आरोपी ने उसको वहीं से अगवा कर लिया। काफी देर तक जब बच्ची घर नहीं आई तो उसको ढूंढना शुरू कर दिया। तभी पता चला कि वह काफी दूर दूसरे मोहल्ले में है। बच्ची को रक्तस्राव हो रहा था। परिवारीजन उसको तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे जम्मू के एसएमजीएस अस्पताल रेफर कर दिया। सीसीटीवी फुटेज से आरोपी अर्जुन लखोत्रा तक पहुंची पुलिस : सूचना मिलते ही बिश्नाह पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने पूरे क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। एक सीसीटीवी फुटेज में आरोपी पुलिस को दिखाई दिया। उसकी पहचान कराई गई तो पता चला कि वह बिश्नाह के डिंडे खुर्द का रहने वाला अर्जुन लखोत्रा (27) है। पहचान होते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मासूम के पिता ने बताया कि बच्ची की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है और अस्पताल में बच्ची का बेहतर इलाज किया जा रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 15, 2026, 11:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




अगवा कर साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म: खून से लथपथ मिली मासूम एसएमजीएस अस्पताल रेफर, आरोपी गिरफ्तार #CityStates #Jammu #JammuNewsNews #SubahSamachar