Bihar: गुजरात में बिहार के ट्रक चालक की संदिग्ध मौत, झाड़ियों में मिला शव; हत्या का आरोप, गांव में पसरा मातम

सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के सरायबक्स गांव निवासी एक ट्रक चालक की गुजरात के कच्छ जिले के मुंद्रा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान फुलेना राय के 35 वर्षीय पुत्र अखिलेश राय के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मुंद्रा पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार, अखिलेश राय गुजरात के मुंद्रा क्षेत्र में ट्रक चालक के रूप में कार्यरत थे। आरोप है कि एक जुलाई को कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी, जिसके बाद उनकी हत्या कर दी गई। हालांकि, पुलिस को उनका शव रंगोली टी-प्वाइंट स्थित एक पार्किंग के पास झाड़ियों से बरामद हुआ। पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा शव मुंद्रा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शनिवार रात एंबुलेंस से शव पैतृक गांव सरायबक्स लाया गया। गांव में शव पहुंचते ही परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। पति का शव देखते ही पत्नी सुमित्रा देवी बेसुध होकर गिर पड़ीं। वहीं पुत्र अंकुश कुमार, लव कुमार और पुत्री अनुष्का कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल था। परिवार के अन्य सदस्य और ग्रामीण भी इस घटना से स्तब्ध नजर आए। ये भी पढ़ें-Bihar Weather:बिहार के कितने जिले आज बारिश-वज्रपात का अलर्ट, पटना में गर्मी से लोग परेशान; जानिए मौसम का हाल दोषियों की गिरफ्तारी की मांग ग्रामीणों और परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। उनका कहना है कि घटना के हर पहलू की गहन जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके और परिवार को न्याय मिल सके। वहीं, मुंद्रा पुलिस का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 05, 2026, 05:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar: गुजरात में बिहार के ट्रक चालक की संदिग्ध मौत, झाड़ियों में मिला शव; हत्या का आरोप, गांव में पसरा मातम #CityStates #Crime #Bihar #Saran #BiharNews #SaranNews #ChhapraNews #GujaratNews #MundraNews #TruckDriverDeath #SuspiciousDeath #KutchNews #BiharTruckDriver #MurderAllegation #SubahSamachar