Ludhiana News: टिब्बा रोड पर बिजली के पोल से टकराया तेज रफ्तार टिप्पर, लगा जाम
संवाद न्यूज एजेंसीलुधियाना। सोमवार देर रात टिब्बा रोड इलाके में एक बेकाबू टिप्पर बिजली के पोल से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि खंभा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर लटक गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई राहगीर या वाहन चालक घायल नहीं हुआ। चालक हैप्पी ने बताया कि वाहन में झूलता तार अटकने से संतुलन बिगड़ गया था। टक्कर के बाद सड़क पर मलबा फैल गया और रास्ता अवरुद्ध हो गया। इससे टिब्बा रोड पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। राहगीरों और वाहन चालकों को देर रात तक भारी दिक्कत झेलनी पड़ी। सूचना पर बिजली विभाग और पावरकॉम के कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने देर रात तक मशक्कत कर नया खंभा लगाया और तारों को दुरुस्त किया। बिजली व्यवस्था और मार्ग बहाल होने के बाद यातायात सुचारू हो सका।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 27, 2026, 17:52 IST
Ludhiana News: टिब्बा रोड पर बिजली के पोल से टकराया तेज रफ्तार टिप्पर, लगा जाम #ASpeedingTipperTruckCollidedWithAnElectricPoleOnTibbaRoad #CausingTrafficJam #SubahSamachar
