Lucknow News: एचआईवी जागरूकता के लिए दो माह चलेगा विशेष अभियान
लखनऊ। एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 12 अगस्त से 12 अक्तूबर तक विशेष अभियान शुरू किया है। बुधवार को बलरामपुर चिकित्सालय में अभियान का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनबी सिंह ने किया। इस दौरान विशेष चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर भी लगा।अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में बैठकें होंगी। चयनित महाविद्यालयों और माध्यमिक विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को भी एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक किया जाएगा।जिला एड्स नियंत्रण सह जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एके सिंघल ने बताया कि आईसीटीसी, संपूर्ण सुरक्षा क्लिनिक, डीएसआरसी और एआरटी केंद्रों पर एचआईवी की मुफ्त जांच, परामर्श और उपचार उपलब्ध है। कार्यक्रम में जादू के शो से भी लोगों को जागरूक किया गया। शिविर में एचआईवी, हेपेटाइटिस और टीबी की मुफ्त जांच व परामर्श दिया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीके श्रीवास्तव, डॉ. एमएच उस्मानी और डॉ. एके गुप्ता मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 13, 2026, 02:58 IST
Lucknow News: एचआईवी जागरूकता के लिए दो माह चलेगा विशेष अभियान #ASpecialTwo-monthCampaignForHIVAwarenessWillBeConducted #SubahSamachar
