Rohtak News: दो दिन पहले छुट्टी पर आए फौजी ने पेट में चाकू घोंपकर की पत्नी की हत्या

माई सिटी रिपोर्टररोहतक। बहुअकबरपुर गांव में शुक्रवार रात को पारिवारिक कलह में दो दिन पहले छुट्टी पर आए फौजी ने पत्नी के पेट में दायीं तरफ चाकू घोंपकर हत्या कर दी। देर रात मायके वाले इस्माईला से मौके पर पहुंचे। पुलिस बयान दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। वारदात के बाद से आरोपी सोमबीर घर से भाग गया। दो बेटियों के सिर से मां का साया उठ गया।बहुअकबरपुर थाना प्रभारी जसबीर ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब पौने 7 बजे सूचना मिली कि गांव का युवक 40 वर्षीय सोमबीर सीआरपीएफ में तैनात है। 21 अक्तूबर को ही छुट्टी लेकर गांव आया था। प्रारंभिक जांच के मुताबिक, सोमबीर का पत्नी मनीषा (37) से पारिवारिक कलह के चलते झगड़ा हो गया। दोनों के बीच पहले भी अनबन रहती थी। आरोप है कि सोमबीर ने मनीषा के पेट में दायीं तरफ चाकू से वार कर दिया और मौके से भाग गया। मनीषा लहूलुहाल में छत से नीचे आई लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। एफएसएल विशेषज्ञ डॉ. सरोज दहिया के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। जांच-पड़ताल की। इसी बीच मायके इस्माईला से परिवार के लोग आ गए।छत पर किया वार, घायल हालत में नीचे आईं मनीषाबताया जा रहा है कि सोमबीर व मनीषा के बीच झगड़ा निर्माणाधीन मकान की छत पर हुआ। लहूलुहान हालत में मनीषा नीचे आईं। सीढ़ियों पर खून टपका हुआ था। जब पड़ोसी उन्हें पीजीआई लेकर जाने लगे लेकिन उन्होंने अगले ही पल दम तोड़ दिया। शव को उनके देवर के घर पर चारपाई पर रख दिया गया। मनीषा अपने सास-ससुर से अलग रहती थीं।रोते हुए महिलाएं बोलीं-फोन पर भी बात नहीं करने देते थे ससुराल वालेमनीषा के मायके वालों का रो-रोकर बुरा हाल था। मायके से आईं महिलाएं रोते हुए कह रही थीं कि मनीषा से फोन पर भी बात नहीं करने दी जाती थी। अब कहां गए ससुराल वाले क्योंकि जिस समय मायके वाले आए, उस समय केवल मनीषा की दो बेटियां थीं। एक की उम्र 15 तो दूसरी की 13 साल के करीब है।वर्जनपति पर ही महिला की हत्या का आरोप है। शव को कब्जे में लेकर पीजीआई के शवगृह में रखवाया है। मायके वालों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।- तनुज शर्मा, डीएसपी महम। 51-रोहतक के गांव बहुअकबरपुर में महिला की मौत के बाद मौके पर पहुंचे मृतक महिला के परिजन। संवाद- फोटो : Samvad

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 24, 2026, 02:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: दो दिन पहले छुट्टी पर आए फौजी ने पेट में चाकू घोंपकर की पत्नी की हत्या #ASoldier #WhoHadArrivedHomeOnLeaveTwoDaysEarlier #MurderedHisWifeByStabbingHerInTheAbdomen. #SubahSamachar