Meerut News: साहिल भारद्वाज ने किक बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीता
मेरठ। हरियाणा के रोहतक निवासी साहिल भारद्वाज ने नई दिल्ली में आयोजित पांचवीं इंडिया ओपन इंटरनेशनल किक बॉक्सिंग कप में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने लगभग तीन साल बाद किसी प्रतियोगिता में वापसी करते हुए यह पदक प्राप्त किया है। उनके पदक जीतने पर रोहतक के अलावा यहां मेरठ में भी खुशी मनाई गई। अभी बीते साल के आखिर में ही उनकी शादी मेरठ के बहादुरपुर निवासी भाला फेंक स्टार खिलाड़ी अन्नू रानी के साथ हुई थी। वर्ष 2022 में एसीएल, एमसीएल और पीसीएल लिगामेंट की बड़ी सर्जरी के बाद उन्होंने लगभग साढ़े तीन साल वापसी की है। उनकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है कि उन्होंने इतने समय बाद यह पदक जीता। इससे पहले वह चार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। इसके अलावा विश्वकप 2018 में रजत, सर्बिया ओपन में स्वर्ण, विश्व चैंपियनशिप और तुर्की में आयोजित विश्वकप में प्रतिभाग कर चुके हैं। किक बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीतने पर साहिल ने कहा कि चोट ने मुझे धैर्य सिखाया और खेल के प्रति जुनून ने मजबूत किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 10, 2026, 06:04 IST
Meerut News: साहिल भारद्वाज ने किक बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीता #AShortCircuitCausedAMassiveFireInAPaintWarehouse #InjuringTwoWorkers. #SubahSamachar
