Panipat News: इंपोर्टेड सिगरेट बिक्री की सूचना पर दुकान पर छापा मारा
समालखा। औषधि नियंत्रण विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार को रेलवे रोड स्थित एक दुकान पर इंपोर्टेड और ई-सिगरेट होने की सूचना पर छापा मारा। टीम ने करीब दो घंटे तक दुकान में जांच की। इस दौरान सामान्य सिगरेट ही मिली। टीम की दबिश पर शहर में अन्य स्थानों पर लोग अपनी दुकान बंद कर भाग गए। जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी पवन कुमार और खाद्य सुरक्षा विभाग डॉ. बीरेंद्र यादव की अगुवाई में टीम दोपहर बाद दो बजे रेलवे रोड स्थित गोयल सिगरेट की दुकान पर पहुंची। टीम ने आयातित (इंपोर्टेड) सिगरेटों की जांच की। अधिकारियों ने उन उत्पादों पर विशेष नजर रखी। इनके संबंध में कर मानकों के उल्लंघन की आशंका थी। इसके अलावा सिगरेट पैकेटों पर निर्धारित स्वास्थ्य चेतावनी की जांच की। टीम ने यहां करीब दो घंटे तक जांच अभियान चलाया। इस दौरान सिगरेट की डिब्बी पर स्वास्थ्य चेतावनी अंकित होने की जांच की। इसके साथ इंपोर्टेड और ई-सिगरेट की जांच की। इसकी जानकारी लगते ही बाजार के दूसरे सिगरेट व्यापारी अपनी दुकान बंद कर भाग गए। जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि विभाग के आयुक्त डॉ. मनोज कुमार के निर्देशानुसार विशेष जांच अभियान चलाया गया है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 02, 2026, 06:02 IST
Panipat News: इंपोर्टेड सिगरेट बिक्री की सूचना पर दुकान पर छापा मारा #AShopWasRaidedAfterReceivingInformationAboutTheSaleOfImportedCigarettes. #SubahSamachar
