Gorakhpur News: नौकायन रोड पर स्कार्पियो-कार डिवाइडर से टकराईं, आधे घंटे तक बाधित रहा यातायात

गोरखपुर। नौकायन रोड पर सोमवार रात तेज रफ्तार दो वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गए। चंपा देवी पार्क के सामने स्कार्पियो डिवाइडर की रेलिंग तोड़ते हुए उस पर चढ़ गई, जबकि कुछ देर बाद पैडलेगंज पुलिस चौकी के पास कार डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में जा घुसी। गनीमत रही कि दोनों हादसों में कोई हताहत नहीं हुआ। दुर्घटनाओं के कारण करीब आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा।ट्रांसपोर्ट नगर निवासी आकाश निषाद सोमवार रात स्कार्पियो से नौकायन की ओर से पैडलेगंज जा रहे थे। चंपा देवी पार्क के सामने तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। करीब 10 से 15 मीटर तक रेलिंग तोड़ने के बाद स्कार्पियो रुकी। पीछे चल रहे राहगीरों ने डायल 112 पर सूचना दी। इसके कुछ देर बाद बिलंदपुर निवासी रजत सिंह की कार भी नौकायन से पैडलेगंज जाते समय अनियंत्रित हो गई। कार डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में जा घुसी। उस समय सामने से कोई वाहन या राहगीर नहीं आने से बड़ा हादसा टल गया।सूचना पर पहुंची रामगढ़ताल थाना पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर सड़क से हटवाया और यातायात बहाल कराया। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि दोनों हादसों की जांच की जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 27, 2026, 02:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gorakhpur News: नौकायन रोड पर स्कार्पियो-कार डिवाइडर से टकराईं, आधे घंटे तक बाधित रहा यातायात #AScorpioCarCollidedWithARoadDividerOnNaukayanRoad;TrafficRemainedDisruptedForHalfAnHour. #SubahSamachar