Mandi News: राम जन्म पर हवन-पाठ के बाद निकाली शोभायात्रा
हनुमानघाट पर संपन्न हुई शोभायात्रा, घट का किया गया विधिवत विसर्जनराम नाम से गूंज उठी छोटी काशी, सनातन धर्म सभा ने किया आयोजनसंवाद न्यूज एजेंसीमंडी। भगवान श्री राम का जन्मोत्सव छोटी काशी मंडी में वीरवार को उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंडी शहर के भगवाहन मोहल्ला स्थित सनातन धर्म सभा में इस उपलक्ष्य पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चैत्र नवरात्र के दौरान यहां विधिवत घट स्थापना के साथ राम कथा का आयोजन किया गया। सनातन धर्म सभा के प्रधान रविकांत वैद्य ने बताया कि वीरवार दोहपर 12 बजे विधिवत पूजा अर्चना कर भगवान श्री राम के जन्मोत्सव को मनाया गया और उसके बाद चौहाटा बाजार, भूतनाथ होते हुए हनुमानघाट तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में लोगों ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और प्रभु श्री राम के भजन गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद ब्यास नदी में घट का विसर्जित किया गया। रविकांत वैद्य ने बताया कि शुक्रवार को सनातन धर्म सभा में भंडारे के माध्यम से प्रभु का प्रसाद बांटा जाएगा।वहीं, राम जन्म को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने बड़ी संख्या में इसमें भाग लेकर प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव की खुशियों को मनाया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। स्थानीय निवासी हरीश शर्मा और चंद्र प्रकाश वैद्य ने कहा कि यह छोटी काशी के लिए हर्ष और गर्व की बात है कि यहां राम नवमी का यह त्योहार वर्षों से पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 26, 2026, 16:43 IST
Mandi News: राम जन्म पर हवन-पाठ के बाद निकाली शोभायात्रा #AProcessionWasTakenOutAfterTheHavan-pathOnTheOccasionOfRam'sBirth. #SubahSamachar
