राजस्थान: रॉन्ग साइड से आई 'मौत', पैदल चल रहे पुलिसकर्मी को कार ने उड़ाया, इलाज के दौरान दम तोड़ा
झुंझुनूं जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। चूरू जिले के हमीरवास थाने में तैनात कांस्टेबल सिकंदर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जिस पुलिसकर्मी ने वर्षों तक कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाई, वह खुद एक लापरवाह चालक की गलती का शिकार बन गया। शौर्य उद्यान के पास खराब हुई बाइक जानकारी के अनुसार, 40 वर्षीय सिकंदर अपने पैतृक गांव बजावा (रावतका) जा रहे थे। दोरासर स्थित शौर्य उद्यान के पास उनकी बाइक अचानक खराब हो गई या उसका पेट्रोल खत्म हो गया। इसके बाद वह बाइक को सड़क किनारे पैदल लेकर आगे बढ़ रहे थे। तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर इसी दौरान रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में आ रही एक स्विफ्ट कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि सिकंदर कई फीट दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान हुई मौत हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल कांस्टेबल को झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का हरसंभव प्रयास किया। हालांकि, सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें होने के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। ये भी पढ़ें-Yamuna Water Project:30 साल पुराने यमुना जल समझौते पर आज दिल्ली में एमओयू; शेखावाटी को मिलेगा यमुना का पानी कांस्टेबल सिकंदर के निधन की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें कर्तव्यनिष्ठ और ईमानदार जवान बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, गांव में भी मातम पसरा हुआ है। परिजनों के अनुसार, सिकंदर दो भाइयों में बड़े थे और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी मुख्य रूप से उन्हीं के कंधों पर थी। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक के भाई विकास कुमार ने सदर थाने में आरोपी कार चालक धर्मवीर सिंह जादौन के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए हादसे को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। गांव में अंतिम दर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने नम आंखों से कांस्टेबल सिकंदर को अंतिम विदाई दी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 29, 2026, 11:09 IST
राजस्थान: रॉन्ग साइड से आई 'मौत', पैदल चल रहे पुलिसकर्मी को कार ने उड़ाया, इलाज के दौरान दम तोड़ा #CityStates #Crime #Jhunjhunu #Rajasthan #RajasthanNews #JhunjhunuNews #ConstableSikandar #RoadAccidentRajasthan #ChuruPolice #HamirwasPoliceStation #SwiftCarAccident #RajasthanPoliceNews #BdkHospitalJhunjhunu #SubahSamachar
