Prayagraj News : कई दिन से पेट में फंसा बांस का टुकड़ा निकाला, प्रथम उपचार में टांके लगाए, दूसरी बार की सर्जरी

मार्ग दुर्घटना घायल एक मरीज के पेट में घुसा बांस का टुकड़ा अंदर रह गया और डॉक्टरों ने ऊपर से टांके लगा दिए। बाद में दर्द होने पर वह दूसरे डॉक्टर के पास पहुंचा तो मामला पकड़ में आया। फिर सर्जरी कर उसे निकाला गया। रामपुर निवासी 55 वर्षीय मरीज करीब एक हफ्ते पहले मार्ग दुर्घटना में घायल हो गया था। अस्पताल पहुंचने पर उसके पेट के निचले हिस्से में आए घाव पर डॉक्टरों ने टांके लगाकर उसे डिस्चार्ज कर दिया। चार दिन पहले पेट में तेज दर्द, उल्टी, कमजोरी और संक्रमण के लक्षण बढ़ने पर मरीज को टैगोर टाउन स्थित एक निजी चिकित्सालय लाया गया। जांच में कोई बड़ी समस्या सामने नहीं आई लेकिन टांकों से मवाद निकल रहा था। दवाओं से जब फायदा नहीं हुआ और संक्रमण कमर तक फैल गया, तब ऑपरेशन का फैसला किया गया। इस दौरान उसकी आंतों से15 इंच बांस का टुकड़ा निकाला गया। वरिष्ठ सर्जन डॉ. सुनील विश्वकर्मा ने बताया कि इस प्रकार के मामले चुनौतीपूर्ण होते हैं। थोड़ी और देर हो जाती तो संक्रमण पूरे शरीर में फैल सकता था। अब मरीज की हालत में लगातार सुधार हो रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 23, 2026, 14:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Prayagraj News : कई दिन से पेट में फंसा बांस का टुकड़ा निकाला, प्रथम उपचार में टांके लगाए, दूसरी बार की सर्जरी #CityStates #Prayagraj #PrayagrajNews #Opration #BambooStomach #SubahSamachar