Ambala News: दुधला गुलाब मंडी में लगेगा नया ट्यूबवेल, तीन हजार लोगों को मिलेगी राहत
अंबाला। कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला के क्षेत्र में जल संकट को दूर किया जाएगा। बोर्ड ने दुधला गुलाब मंडी में नया ट्यूबवेल लगाने और उसके लिए कमरा बनाने के कार्य के लिए ई-टेंडर आमंत्रित किए हैं। इस परियोजना के धरातल पर उतरने से क्षेत्र की लगभग तीन हजार की आबादी को राहत मिलने की उम्मीद है।बॉक्सपरियोजना पर खर्च होंगे 33.55 लाखछावनी परिषद द्वारा जारी टेंडर के अनुसार इस महत्वपूर्ण कार्य की अनुमानित लागत 33.55 लाख रुपये निर्धारित की गई है। कार्य में तेजी लाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस कार्य के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 2 जुलाई निर्धारित की गई है। जबकि तकनीकी बिड खोलने की तिथि 3 जुलाई है। अन्य क्षेत्रों का हो रहा आकलनकैंटोनमेंट बोर्ड के अधीन आठ वार्डों में पानी की किल्लत को लेकर सर्वे किया जा रहा है ताकि जरूरत अनुसार नए ट्यूबवेल को स्थापित करने का कार्य शुरु किया जा सके। इसके अलावा जल संचयन के लिए भी भूमिगत पाइप डालने का कार्य चल रहा है। इससे पानी की कमी को पूरा करने में मदद मिलेगी।कैंटोनमेंट बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी राहुल आनंद शर्मा ने बताया कि स्थानीय निवासियों की परेशानी को देखते हुए यह फैसला किया गया है। जल्द ही टेंडर फाइनल करके ठेकेदार को काम शुरु करने के निर्देश दे दिए जाएंगे ताकि लोगों को साफ पानी उपलब्ध करवाया जा सके। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 26, 2026, 02:53 IST
Ambala News: दुधला गुलाब मंडी में लगेगा नया ट्यूबवेल, तीन हजार लोगों को मिलेगी राहत #ANewTubewellWillBeInstalledInDudhlaGulabMandi #ThreeThousandPeopleWillGetRelief. #SubahSamachar
