Una News: तीन करोड़ से अंब अस्पताल में स्थापित होगा नया ओपीडी ब्लॉक

ऊना। नागरिक अस्पताल अंब में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ी पहल की जा रही है। अस्पताल परिसर में करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक ओपीडी ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना के साकार होने से न केवल अस्पताल की कार्यक्षमता में इजाफा होगा बल्कि मरीजों को भी बेहतर, व्यवस्थित और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।वर्तमान में अस्पताल में ओपीडी सेवाएं सीमित जगह हैं जिसके चलते प्रतिदिन मरीजों को लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ता है। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और दूरदराज से आने वाले मरीजों को परेशानी होती है। नए ओपीडी ब्लॉक के निर्माण से इन समस्याओं का समाधान होने की उम्मीद है। प्रस्तावित ओपीडी ब्लॉक में विभिन्न प्रकार की विशेषज्ञ सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जाएंगी। इसमें सामान्य रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, शिशु रोग सहित अन्य विभागों की ओपीडी संचालित होंगी। नए भवन का निर्माण आधुनिक मानकों के अनुसार किया जाएगा। इसमें मरीजों के बैठने के लिए पर्याप्त स्थान, स्वच्छ पेयजल, शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। क्षेत्र के हजारों लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। लंबे समय से अस्पताल में ओपीडी सुविधाओं के विस्तार की मांग की जा रही थी जिसे अब पूरा किया जा रहा है। लोगों को उम्मीद है कि निर्माण कार्य समय पर पूरा होगा और क्षेत्रवासियों को जल्द ही सेवाएं मिलेंगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 28, 2026, 00:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: तीन करोड़ से अंब अस्पताल में स्थापित होगा नया ओपीडी ब्लॉक #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar