Mandi News: स्वास्थ्य खंड बगस्याड़ में पीलिया का एक नया मामला, कुल संख्या 110 पहुंची

गोहर (मंडी)। स्वास्थ्य खंड बगस्याड़ में पीलिया के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। बुधवार को गोहर गांव से पीलिया का एक नया मामला सामने आया है। इसके साथ ही क्षेत्र में पीलिया से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 110 हो गई है। इससे पहले मंगलवार को पांच नए मामले दर्ज किए गए थे, जिससे कुल संख्या 109 पहुंच गई थी।स्वास्थ्य विभाग ने पीलिया के बढ़ते मामलों को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य टीमों को सक्रिय कर दिया है। विभाग द्वारा लोगों से स्वच्छ पेयजल का उपयोग करने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील की जा रही है।बीएमओ डॉ. राकेश रोशन ने बताया कि मरीज का उपचार शुरू कर दिया गया है और उसकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि पीलिया आमतौर पर दूषित पानी और अस्वच्छता के कारण फैलता है। लोगों को उबला हुआ या फिल्टर किया हुआ पानी पीने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही संदिग्ध जल स्रोतों की जांच भी करवाई जा रही है।उधर, जल शक्ति विभाग द्वारा क्षेत्र की पेयजल योजनाओं की रैंडम सैंपलिंग की जा रही है। बावड़ियों के पानी में बैक्टीरिया पाए जाने से 30 सैंपल फेल हुए हैं। विभाग ने खुले में सीवेज छोड़ने वाले 34 लोगों को नोटिस जारी किए हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 11, 2026, 23:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: स्वास्थ्य खंड बगस्याड़ में पीलिया का एक नया मामला, कुल संख्या 110 पहुंची #MandiNews #MandiTodayNews #MandiUpdate #News #Breaking #SubahSamachar