Chamoli News: देवाल बाजार के पास बनेगी बहुमंजिला पार्किंग, 11 लाख स्वीकृत
सरकोट-श्रीकोट विद्यालय में पार्किंग व शौचालय निर्माण के लिए एक करोड़ 14 लाख स्वीकृतखबर का असर देवाल। मुख्यालय व ग्रामीण सड़कों पर लग रहे जाम से शीघ्र निजात मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने देवाल बाजार के समीप बहुमंजिला पार्किंग निर्माण के लिए प्रथम चरण में 11.31 लाख रुपये तथा देवाल ब्लॉक के सरकोट (श्रीकोट) विद्यालय में पार्किंग व शौचालय निर्माण के लिए 1.14 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।गौरतलब है कि अमर उजाला ने पार्किंग समस्या को अभियान के तहत प्रमुखता से उठाया। चमोली जिले के बाजारों व ब्रांच रूटों में रोजाना लगने वाले जाम को लगातार प्रकाशित किया गया। देवाल बाजार में मात्र 50 वाहनों की पार्किंग क्षमता है, जबकि विभिन्न गांवों व बाहरी क्षेत्रों से आने वाले 400 से अधिक वाहन यहां पहुंचते हैं। पार्किंग व्यवस्था न होने से बाजार व तीन किमी तक सड़क किनारे वाहन खड़े रहते हैं, जिससे एंबुलेंस सेवाएं और रूपकुंड, वेदनी बुग्याल, आली बुग्याल, भीकलताल व ब्रह्मताल बुग्याल जाने वाले देश-विदेश के पर्यटक प्रभावित होते हैं। इसका असर स्थानीय व्यापारियों पर भी पड़ रहा है।इंसेट--सरकार ने श्री नंदा राजजात मार्ग में पार्किंग, शौचालय आदि के काम के लिए धनराशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री ने श्रीनंदा राजजात मार्ग के थराली ब्लॉक के शहीद भवानी दत्त इंटर कॉलेज चेपड़ों में पार्किंग व विश्राम गृह के लिए 71.67, नौटी के लिए 42.39, सरकोट- श्रीकोट के लिए एक करोड़ 14 लाख व नारायणबगड़ के भगौती 79.56 लाख की स्वीकृति दी गई। वर्जन---जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के माध्यम से देवाल बाजार के पास बहुमंजिला पार्किंग के लिए नए सिरे से डिजाइन तैयार होगा। डिजाइन व ड्राइंग के बाद डीपीआर बनेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। - अलादिया, ईई ग्रामीण निर्माण विभाग गोपेश्वर।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 28, 2026, 14:30 IST
Chamoli News: देवाल बाजार के पास बनेगी बहुमंजिला पार्किंग, 11 लाख स्वीकृत #AMulti-storyParkingLotWillBeBuiltNearDewalBazaar #With11LakhRupeesApproved. #SubahSamachar
