Hathras News: सादाबाद की दुकानों में घुसा विषखोपड़ा, दुकानदारों ने बंद किए अपने-अपने शटर
सादाबाद कस्बे के बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक विषखोपड़ा (मॉनिटर लिजर्ड) अचानक दुकानों की ओर आ गया और एक दुकान में घुस गया। उसे देखकर दुकानदारों और आसपास मौजूद लोगों में खलबली मच गई। दुकानदारों ने अपने-अपने शटर बंद कर लिए। सूचना मिलने पर गांव निवासी महेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और विषखोपड़ा को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान वह उनके हाथ से छूटकर दूसरी दुकान में घुस गया, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई। काफी मशक्कत के बाद महेंद्र सिंह ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए उसे सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया। वन्यजीव के सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के बाद बाजार के लोगों ने राहत की सांस ली।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 05, 2026, 14:04 IST
Hathras News: सादाबाद की दुकानों में घुसा विषखोपड़ा, दुकानदारों ने बंद किए अपने-अपने शटर #CityStates #Hathras #MonitorLizard #SadabadHathras #HathrasNews #SubahSamachar
