Sonipat News: स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के लिए साइकिल को दैनिक जीवन में अपनाने का दिया संदेश
सोनीपत। राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मॉडल टाउन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल जागरूक रैली निकाली गई। संयुक्त राष्ट्र की ओर से घोषित इस दिवस का मुख्य उद्देश्य साइकिल को सस्ते, स्वच्छ और स्वास्थ्यवर्धक परिवहन के साधन के रूप में बढ़ावा देना है, जोकि लाइफस्टाइल फॉर @ 2047 के लक्ष्यों से भी जुड़ा है।यह रैली सुबह 7 बजे मॉडल टाउन से जिला एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक पवन के मार्गदर्शन में शुरू हुई। रैली ओल्ड डीसी रोड, गीता भवन चौक और सुभाष चौक से होते हुए परशुराम चौक पहुंची और वापस मॉडल टाउन स्थित विद्यालय में संपन्न हुई। पवन ने बताया कि साइकिल चलाना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होने के साथ वायु प्रदूषण को कम करने और ईंधन बचाने में सहायक है। इस दौरान 60 स्वयंसेवकों ने साइकिल अपनाने का संकल्प लिया। इस दौरान प्राचार्य संजीव कुमार, कृष्ण रोहिल्ला, डॉ. आनंद, डॉ. नीता, अनिल, मीना व सुरेश उपस्थित रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 03, 2026, 18:58 IST
Sonipat News: स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के लिए साइकिल को दैनिक जीवन में अपनाने का दिया संदेश #AMessageWasConveyedToAdoptCyclingInDailyLifeForTheSakeOfHealthAndEnvironmentalProtection. #SubahSamachar
