Meerut News: सोनम वांगचुक को अनशन स्थल से हटाने के विरोध में ज्ञापन सौंपा

संवाद न्यूज एजेंसीमवाना। भारतीय किसान यूनियन किसान सभा (अ) ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अनशन स्थल से हटाए जाने के विरोध में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन थाना प्रभारी को सौंपा। दूसरी ओर, मवाना और मेरठ कोचिंग संघ के पदाधिकारियों को हाउस नजरबंद किया।थाना प्रभारी ब्रह्म कुमार त्रिपाठी ने भाकियू नेता आसू के आवास मोहल्ला मुन्नालाल पर जाकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन लिया। ज्ञापन में संगठन ने कहा कि सोनम वांगचुक शांतिपूर्ण एवं अहिंसक तरीके से अपनी मांगों को लेकर अनशन पर बैठे थे। लोकतंत्र में नागरिकों को शांतिपूर्ण और वैधानिक तरीके से अपनी बात रखने का मौलिक अधिकार प्राप्त है। ऐसे मामलों में प्रशासन को संवाद, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में यूनियन के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष साजिद, जिला सचिव आकाश, जिला कोषाध्यक्ष गुलशेर, जिला सचिव आरिफ, जिला संगठन मंत्री इमरान तथा जिला सचिव शहजाद सहित अन्य कार्यकर्ताओं शामिल रहे।दूसरी ओर, मवाना और मेरठ कोचिंग संघ अध्यक्ष राहुल कुमार, मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार, सचिन कुमार, तरुण कुमार, विपिन प्रधान, विमल को प्रतियोगिता परीक्षा में हो रही धांधली, नीट पेपर लीक और रिजल्ट में हो रही विसंगति व अन्य परीक्षा में स्कोर कार्ड जारी न होने को लेकर राहुल कुमार के आवास पर बैठक हो रही थी। यहां से सभी अध्यापकों को सोनम वांगचुक और विद्यार्थियों के समर्थन के लिए दिल्ली निकलना था, लेकिन सभी अध्यापकों को राहुल कुमार के आवास पर पुलिस ने हाउस नजरबंद कर लिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 20, 2026, 21:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: सोनम वांगचुक को अनशन स्थल से हटाने के विरोध में ज्ञापन सौंपा #AMemorandumWasSubmittedInProtestAgainstTheRemovalOfSonamWangchukFromTheHungerStrikeSite. #SubahSamachar