Bhopal News: ट्रक-कार की भिड़ंत के बाद लगी भीषण आग, देर रात वाहन जलकर हुआ राख; देखें वीडियो
भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र स्थित शीतल धाम के पास बीती देर रात करीब एक बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। ट्रक और कार की जोरदार भिड़ंत के बाद ट्रक में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरा ट्रक आग की लपटों में घिर गया और कुछ ही देर में जलकर राख हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सड़क पर लंबा जाम लग गया। हादसे के बाद पुलिस और डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। पुलिस बल ने सड़क पर यातायात व्यवस्था संभाली और लोगों को आग से दूर रहने की समझाइश दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के काफी देर बाद तक दमकल वाहन मौके पर नहीं पहुंचा, जिसके कारण ट्रक पूरी तरह जल गया। इस दौरान कई वाहन चालक जलते ट्रक के पास से गुजरते नजर आए। पुलिस लगातार लोगों को सावधानी बरतने और दूरी बनाए रखने की हिदायत देती रही। हालांकि, राहत की बात यह रही कि आग का आसपास की आम जनता पर कोई बड़ा खतरा नहीं बना। ये भी पढ़ें-Twisha Sharma Case: क्या सड़ रही है ट्विशा की बॉडी पुलिस ने पत्र लिखकर किया आगाह, नौ दिन से AIIMS में है शव घटना के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों की मौजूदगी की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया और डायल 112 वाहन के माध्यम से थाने भेजा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 20, 2026, 22:58 IST
Bhopal News: ट्रक-कार की भिड़ंत के बाद लगी भीषण आग, देर रात वाहन जलकर हुआ राख; देखें वीडियो #CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #MisrodPoliceStation #RoadAccident #TruckFire #Car-truckCollision #SheetalDham #BhopalNews #Automobile #Dial112 #MadhyaPradeshNews #SubahSamachar
