Panna Crime: पन्ना में गांजा तस्करी पर पुलिस का वार, 3.75 किलो गांजा जब्त; घर में छिपाकर रखा था

पन्ना जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुनौर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3 किलो 750 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 27 हजार रुपये बताई जा रही है। आरोपी बिक्री के उद्देश्य से गांजा अपने घर में छिपाकर रखे हुए था। पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के निर्देशन में जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री और भंडारण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत गुनौर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मन्नीखिरवा निवासी एक व्यक्ति अपने घर में बड़ी मात्रा में गांजा रखकर उसकी बिक्री करने की तैयारी कर रहा है। पढ़ें:ATS की बड़ी कार्रवाई में अब तक छह गिरफ्तारी; पाकिस्तानी कनेक्शन भी उजागर मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने स्वतंत्र साक्षियों को साथ लेकर ग्राम मन्नीखिरवा में दबिश दी। पुलिस को देखते ही संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम संतोष पाठक बताया। नियमानुसार तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपी के घर के एक कमरे में रखी दो प्लास्टिक की बोरियों से बरसाती और पन्नियों में पैक किया हुआ गांजा मिला। जब्त सामग्री का परीक्षण और तौल कराने पर कुल 3 किलो 750 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 27 हजार रुपये आंकी गई। घर के आंगन में उगाए थे गांजे के पौधे पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने घर के आंगन में गांजे के पौधे लगाए थे। पौधों को काटकर सुखाने के बाद वह गांजा बिक्री के लिए घर में रखे हुए था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 18, 2026, 15:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panna Crime: पन्ना में गांजा तस्करी पर पुलिस का वार, 3.75 किलो गांजा जब्त; घर में छिपाकर रखा था #CityStates #Crime #MadhyaPradesh #Panna #Panna-crime #PannaNews #PannaViralNews #PannaLatestNews #PannaHindiNews #SubahSamachar