Rohtak News: एनआरआई रिश्तेदार बनकर युवक से 73 हजार ठगे

माई सिटी रिपोर्टररोहतक। ऑस्ट्रेलिया से एनआरआई रिश्तेदार बनकर साइबर ठग ने बहुजमालपुर गांव के युवक से 73 हजार रुपये की ठगी कर ली। इस संबंध में बहुअकबरपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।पुलिस को दी शिकायत में बहुजमालपुर निवासी सतीश ने बताया कि 25 जून को उसके व्हाट्सएप पर एक व्यक्ति ने संपर्क किया और खुद को ऑस्ट्रेलिया में रहने वाला उसका रिश्तेदार सचिन बताया। आरोपी ने कहा कि वह किसी तकनीकी समस्या के कारण अपने पैसे भारत नहीं भेज पा रहा है और वह रकम सतीश के बैंक खाते में ट्रांसफर करना चाहता है।भरोसा होने पर सतीश ने अपनी पत्नी के बैंक खाते का विवरण उसे दे दिया। कुछ देर बाद आरोपी ने 6.15 लाख रुपये ट्रांसफर होने की एक फर्जी रसीद भी भेज दी। इसके बाद दूसरे मोबाइल नंबर से संदेश भेजकर उसने खुद को ऑस्ट्रेलिया स्थित एंबेसी में फंसा हुआ बताया और तुरंत पैसे भेजने की मांग की।आरोपी की बातों में आकर सतीश ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 73 हजार रुपये बताए गए बैंक खाते में भेज दिए। बाद में जब उसने अपने बैंक खाते की जांच की तो पता चला कि उसके खाते में कोई राशि नहीं आई है। इसके बाद उसे अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 19:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: एनआरआई रिश्तेदार बनकर युवक से 73 हजार ठगे #AManPosingAsAnNRIRelativeDupedAYouthOfRs73 #000 #SubahSamachar