Kangra News: मुल्थान के पोलिंग में ढांक से गिरकर व्यक्ति की मौत
मुल्थान/बीड़ (कांगड़ा)। पुलिस चौकी मुल्थान के अंतर्गत पोलिंग पंचायत में घर के पास ही ढांक से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मखोली राम पुत्र नाथ सिंह, निवासी अंदरली मलाह, पोलिंग के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार मखोली राम सोमवार रात को अपने घर से बाहर लघु शंका के लिए निकले थे। इसी दौरान घर के पास ही स्थित ढांक पर उनका संतुलन बिगड़ गया और वह करीब 9 फीट की ऊंचाई से नीचे जा गिरे। हादसे के बाद उन्हें घायल अवस्था में उपचार के लिए बरोट सीएचसी ले जाया गया, लेकिन वहां तैनात चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतक के पुत्र नानक चंद ने बताया कि उनके पिता रात के समय बाहर निकले थे और अचानक यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी मुल्थान की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस प्रभारी ने बताया कि मामले के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगामी छानबीन की जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 02, 2026, 17:42 IST
Kangra News: मुल्थान के पोलिंग में ढांक से गिरकर व्यक्ति की मौत #KangraNews #TodayKangraNwes #KangraHindiNews #SubahSamachar
