Sonipat News: नौकरी का झांसा देकर विधवा से ऐंठे रुपये व आभूषण, ब्लैकमेल कर दुष्कर्म का भी आरोप
सोनीपत। शहर की रहने वाली एक विधवा ने एक युवक पर पुलिस विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये और आभूषण ऐंठने व ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने शिकायत पुलिस आयुक्त कार्यालय में दी है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित विधवा ने बताया कि निजामपुर के रहने वाले एक युवक ने उसे विधवाओं को सरकार की ओर से सहायता राशि मिलने और इसके लिए गरीबी रेखा का प्रमाण पत्र बनवाने का झांसा दिया। इसके लिए उसने 10 हजार रुपये लिए। कुछ समय बाद युवक ने कहा कि उसका भाई हरियाणा पुलिस में है और उसके अधिकारियों से अच्छे संपर्क हैं। उसने पुलिस थाने में 35 हजार रुपये प्रति माह पर नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। इसके बदले में उसने चार लाख रुपये मांगे। वह उसके झांसे में आ गई और अपनी एफडी तुड़वा कर युवक को दो लाख रुपये दे दिए। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी युवक नौकरी का झांसा देकर उसे एक होटल में ले गया और जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया जिसके कारण वह बेहोशी की स्थिति में चली गई और युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवक ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली और इसे वायरल करने डर दिखाते हुए उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी युवक ने उससे सोने और चांदी के आभूषण भी ले लिए और किसी को बताने पर जान से मरने की धमकी भी दी। बाद में उसने हिम्मत कर अपनी आपबीती परिजनों को बताई और फिर इसकी शिकायत पुलिस आयुक्त कार्यालय में दी गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 27, 2026, 20:47 IST
Sonipat News: नौकरी का झांसा देकर विधवा से ऐंठे रुपये व आभूषण, ब्लैकमेल कर दुष्कर्म का भी आरोप #AManAllegedlyBlackmailedAWidowAndRapedHerAfterExtortingMoneyAndJewelleryFromHerOnThePretextOfPromisingHerAJob. #SubahSamachar
