Una News: बाबा बालक नाथ यात्रा में बिछड़ा यात्री सुरक्षित मिला, कमेटी की सेवा भावना बनी मिसाल
मानसिक रूप से बीमार श्रद्धालु बड़ूही के समीप गारनी खड्ड के पुल के पास मिलासंवाद न्यूज एजेंसीबड़ूही (ऊना)। मानवता और सेवा भावना की मिसाल पेश करते हुए हाजीपुर (पंजाब) से बाबा बालक नाथ की पैदल यात्रा पर गए एक मानसिक रूप से बीमार श्रद्धालु को यात्रा कमेटी के सदस्यों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित ढूंढ निकाला। कमेटी के इस सराहनीय कार्य की क्षेत्रभर में चर्चा हो रही है।जानकारी के अनुसार हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हाजीपुर (पंजाब) से श्रद्धालुओं का जत्था बाबा बालक नाथ की पैदल यात्रा पर निकला था। 17 मई को श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर विधिवत माथा टेका और परिवार व क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। दर्शन के बाद सभी श्रद्धालु वापस हाजीपुर लौट आए, लेकिन यात्रियों में शामिल मानसिक रूप से बीमार रमन कुमार लापता पाया गया।रमन के गायब होने की सूचना मिलते ही यात्रा कमेटी में चिंता का माहौल बन गया। कमेटी के प्रधान उमेश कुमार ने तुरंत खोज अभियान शुरू किया। उनके साथ गुरचरण सिंह, अश्वनी कुमार, सुखविंद्र सिंह सहित अन्य सदस्य भी बिना समय गंवाए उसी पैदल मार्ग पर रमन की तलाश में निकल पड़े, जहां से यात्रा शुरू हुई थी।लगातार खोजबीन के बाद रमन कुमार बड़ूही के समीप गारनी खड्ड के पुल के पास मिला। उस समय वह बेहद थका हुआ और भूखा-प्यासा था। रमन के सुरक्षित मिलने के बाद उसके परिजनों और कमेटी सदस्यों ने राहत की सांस ली। घटना के बाद क्षेत्र में यात्रा कमेटी की सेवा भावना और कार्यशैली की जमकर सराहना हो रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 18, 2026, 17:33 IST
Una News: बाबा बालक नाथ यात्रा में बिछड़ा यात्री सुरक्षित मिला, कमेटी की सेवा भावना बनी मिसाल #ALostTravelerWasFoundSafeDuringTheBabaBalakNathYatra;TheCommittee'sSpiritOfServiceBecameAnExample. #SubahSamachar
