Kullu News: गड़सा घाटी में पैराग्लाइडिंग साइट का संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण
कुल्लू। जिला की गड़सा घाटी में पैराग्लाइडिंग साइट का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण संयुक्त कमेटी की अध्यक्षता अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान के निदेशक अविनाश नेगी ने की। इस दौरान जिला पर्यटन अधिकारी रोहित शर्मा और पर्यटन सूचना अधिकारी योग राज कटोच समेत वन, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग के अधिकारियों और तकनीकी टीम ने साइट का आकलन किया।निदेशक अविनाश नेगी ने बताया कि तकनीकी परीक्षण के तहत रिवर राफ्टिंग सेंटर के प्रभारी गिमिनर सिंह ने टेक-ऑफ और लैंडिंग साइट से ग्लाइडर उड़ाकर एवं सुरक्षित उतारकर स्थल का परीक्षण किया। परीक्षण के माध्यम से हवा की दिशा, सुरक्षा मानकों और लैंडिंग क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया गया।जिला पर्यटन अधिकारी रोहित शर्मा ने बताया कि गड़सा घाटी प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर क्षेत्र है और यहां पैराग्लाइडिंग गतिविधि होने से साहसिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। गड़सा घाटी में पहले से तीन पैराग्लाइडिंग साइट चल रही हैं। निरीक्षण की साइट को भी इसी में जोड़ा जाएगा और आवश्यक सुरक्षा मानकों को पूरा करने के बाद ही साइट को औपचारिक रूप से शुरू किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने भी क्षेत्र में साहसिक खेल को बढ़ावा देने पर खुशी जताई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 12, 2026, 23:39 IST
Kullu News: गड़सा घाटी में पैराग्लाइडिंग साइट का संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण #KulluNews #KulluTodayNews #KulluUpdate #News #Breaking #SubahSamachar
