Rohtak News: जिला विकास भवन में आज आयोजित होगा रोजगार मेला

रोहतक। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर प्रदेश में चलाए जा रहे व्यापक प्रचार अभियान के तहत स्थानीय मंडल रोजगार कार्यालय आज सुबह 9 बजे जिला विकास भवन स्थित डीआरडीए हॉल में मेगा रोजगार मेला लगाया जाएगा। प्रदेश के श्रम मंत्री अनिल विज मेले का शुभारंभ करेंगे। इसमें लगभग 35 प्रतिष्ठित संस्थान एवं निजी क्षेत्र के नियोक्ता भाग लेंगे और मौके पर विभिन्न पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगे।मेले में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना, प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना एवं कौशल विकास कार्यक्रमों के साथ-साथ अप्रेंटिसशिप योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। इसमें रोहतक सहित आसपास के जिलों के कॉलेजों, बहुतकनीकी संस्थानों एवं आईटीआई से डिप्लोमा प्राप्त युवा, स्नातक, स्नातकोत्तर, 12वीं पास व अन्य रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।मेले में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थी हरियाणा रोजगार विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण अवश्य करवाएं। सचिन गुप्ता ने सभी बेरोजगार युवाओं से आह्वान किया है कि वे अपने बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की प्रतियां, आधार कार्ड व अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर रोजगार मेले में पहुंचें और इसका लाभ उठाएं। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 20, 2026, 02:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: जिला विकास भवन में आज आयोजित होगा रोजगार मेला #AJobFairWillBeHeldTodayAtTheDistrictDevelopmentBhawan. #SubahSamachar