Meerut News: हस्तिनापुर में कल से सजेगा रामलीला का भव्य मंच
हस्तिनापुर। श्री रामलीला कमेटी हस्तिनापुर की ओर से श्री रामलीला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। रामलीला में वृंदावन-मथुरा के कलाकार भगवान श्रीराम की लीलाओं का मंचन करेंगे। आयोजन में साउंड, लाइट और आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। कमेटी के संरक्षक बाल मुकुंद बत्रा ने बताया कि भगवान श्रीराम की कृपा और क्षेत्रवासियों के सहयोग से रामलीला महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। अध्यक्ष गौरव गुर्जर ने बताया कि जय श्री हनुमान आदर्श रामलीला संस्थान, वृंदावन-मथुरा के कलाकार विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का मंचन करेंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से परिवार और मित्रों के साथ कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की। महामंत्री सुनील कालरा ने बताया कि महोत्सव को लेकर 22 सितंबर को भूमि पूजन किया जा चुका है। आठ अक्तूबर को श्री शिव बरात निकाली जाएगी। नौ अक्तूबर से शाम 7:30 बजे रामलीला मंचन शुरू होगा। 13 अक्तूबर को दोपहर 2:00 बजे श्रीराम बरात और 14 अक्तूबर को शाम 7:00 बजे कन्यादान कार्यक्रम होगा।मुकेश ठाकुर ने बताया कि 20 अक्तूबर को दशहरा पर्व पर जीआईसी ग्राउंड में शाम 7:00 बजे रावण दहन किया जाएगा। रात 8:00 बजे रावण दहन के बाद रात 9:00 बजे राजतिलक और भरत मिलाप का आयोजन होगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 07, 2026, 20:10 IST
Meerut News: हस्तिनापुर में कल से सजेगा रामलीला का भव्य मंच #AGrandStageForRamlilaWillBeSetUpInHastinapurStartingTomorrow. #SubahSamachar
