Haridwar News: सिल्वर शीट चोरी में फरार पांच हजार का इनामी गिरफ्तार
- सिडकुल थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजाहरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में सिल्वर सीट चोरी के मामले में फरार चल रहे पांच हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी आकाश उर्फ रॉबिन निवासी अकबरपुर गढ़ी थाना देवबंद जिला सहारनपुर यूपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, 25 दिसंबर 2025 को पजहानी भगवत की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोप था कि रात करीब 12 बजे कंपनी की खिड़की तोड़कर करीब चार लाख पीस सिल्वर शीट चोरी कर ली गई थी। इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए चिह्नित कर आरोपी नितिन और आकाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था लेकिन जमानत पर छूटने के बाद आकाश फरार हो गया। थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी लेकिन वह बार-बार बच निकलता रहा। एसएसपी की ओर से आरोपी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। वहीं, न्यायालय ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी किया था। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी आकाश उर्फ रॉबिन को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 01, 2026, 18:57 IST
Haridwar News: सिल्वर शीट चोरी में फरार पांच हजार का इनामी गिरफ्तार #AFugitiveWithARewardOfFiveThousandRupeesArrestedInConnectionWithTheTheftOfSilverSheets #SubahSamachar
