Ambala News: श्री बाबा लालदास महाराज की समाधि पर 31 को लगेगा मेला
अंबाला। छावनी के बोह स्थित श्री बाबा लालदास महाराज की पावन स्मृति में आगामी रविवार, 31 मई को समाधि स्थल पर वार्षिक मेले तथा संत-समागम का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक उत्सव की अध्यक्षता श्री पंचायती बड़ा अखाड़ा उदासीन निर्वाण द्वारा की जाएगी। मेले के दौरान आश्रम में स्थापित सभी देवी-देवताओं के विग्रहों का पूजन धूमधाम से संपन्न होगा। प्रात 8:00 बजे महारुद्राभिषेक पूजन, 9:00 बजे श्री रामायण पाठ, भोग, हवन तथा मंदिरों की भव्य आरती, 11:00 बजे बाबा लाल दास महाराज की समाधि पर हवन-आरती, दोपहर 12:00 से 3:00 बजे तक भंडारे का आयोजन किया जाएगा। संवादआकर्षण का केंद्र रहेगा मल्लयुद्धधार्मिक अनुष्ठानों के समापन के बाद, शाम को खेल प्रेमियों के लिए विशेष आयोजन होगा। सायं 4 बजे से 6 बजे तक पारंपरिक कुश्तियों का मुकाबला करवाया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के नामी पहलवान अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 29, 2026, 03:34 IST
Ambala News: श्री बाबा लालदास महाराज की समाधि पर 31 को लगेगा मेला #AFairWillBeHeldOnTheSamadhiOfShriBabaLaldasMaharajOn31st. #SubahSamachar
