Ballia News: होली के एक दिन पहले तक तीन करोड़ रुपये की शराब गटक गए लोग
बलिया। होली त्योहार पर जिले में शराब की जमकर बिक्री हुई। मंगलवार की शाम तक करीब तीन करोड़ की शराब की बिक्री हो चुकी थी। होली को देखते हुए दुकानदारों ने प्रतिमाह से ज्यादा माल का उठान किया था। इसकी तैयारी भी कई दिनों से चल रही थी। शाम को शराब की दुकानों पर अधिक भीड़ देखी गई। लोगों की भीड़ उमड़ी रही। वैसे शासन के निर्देश पर होली के दिन शाम पांच बजे से शराब की दुकानों को खोलने के निर्देश दिए गए है। हालत यह थी कि कई दुकानों पर अंग्रेजी ब्रांडेड शराब का स्टॉक जल्द ही खत्म हो गया। गोदाम पर माल उठान के लिए दुकानदारों की भारी भीड़ रही। जिला आबकारी अधिकारी राम अवध सरोज ने बताया कि होली में करीब तीन करोड़ की बिक्री हुई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 03, 2026, 16:49 IST
Ballia News: होली के एक दिन पहले तक तीन करोड़ रुपये की शराब गटक गए लोग #ADayBeforeHoli #PeopleConsumedLiquorWorthRs3Crore #SubahSamachar
