UP: अब पश्चिमी यूपी में लॉरेंस गैंग से जुड़े अपराधियों का डेटा-बेस हो रहा तैयार; अलीगढ़ में भी घुसपैठ के संकेत
पश्चिमी यूपी में अब एसटीएफ की यूनिटों ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के लिए काम करने वाले अपराधियों व उनसे जुड़े लोगों का डेटा-बेस तैयार करना शुरू कर दिया है। यह कवायद पिछले कुछ दिनों में पश्चिमी यूपी के अपराधियों द्वारा लॉरेंस गिरोह के लिए काम करने का खुलासा होने के बाद तेज कर दी है। इसमें अलीगढ़ से भी एसटीएफ की टीमें ऐसे सुराग तलाश रही हैं कि यहां के कौन से अपराधी हैं जो दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय रहकर लॉरेंस गिरोह से जुड़ सकते हैं। संकेत हैं कि डेटा बेस तैयार होने के बाद ऐसे अपराधियों व उनके करीबियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर शिकंजा कसा जाएगा। पंजाब-राजस्थान में सर्वाधिक सक्रिय लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के लिए काम करने वाले अपराधियों का खुलासा अब पश्चिमी यूपी के अलग-अलग जिलों में भी होने लगा है। सबसे ताजा मामला हाल में आगरा के कुछ शूटरों को पकड़ा गया, जिन्होंने पिछले दिनों मुंबई में रोहित शेट्टी के आवास पर फायरिंग की थी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 21, 2026, 13:54 IST
UP: अब पश्चिमी यूपी में लॉरेंस गैंग से जुड़े अपराधियों का डेटा-बेस हो रहा तैयार; अलीगढ़ में भी घुसपैठ के संकेत #CityStates #Aligarh #UttarPradesh #LawrenceBishnoi #SubahSamachar
